पूर्वाभास :
नमस्कार दोस्तों आज हम लेकर आए है एक नई कॉमेडी ऑडिशन स्क्रिप्ट ( short comedy script in hindi no copyright )। यहा पर एक पात्र है जो की सेट डिजाइनर है । यह स्क्रिप्ट कॉमेडी स्क्रिप्ट के तौर पर देख सकते है जिसमे यह सेट डिजाइनर एक डायरेक्टर के पास गया है उसे डिजाइन दिखाने के लिए।
यहा थोड़ीसी हल्की कॉमेडी है , जहा वो उसे सेट का डिजाइन दिखाता है उसके बाद लास्ट टाइम के फिल्म के समय पेमेंट का इशू हुवा था तो अभी ऐसा न करे यह indirectely बोलत है। इसमे आप और भी कुछ चुटके ऐड कर सकते है।
[ हमे फॉलो करे ( Whatspp Channel ) ]
पात्र:
सेट डिजाइनर ( उम्र २५-५० वर्ष ), यह एक कॉमेडी पात्र है।
समय:
२ मिनट

Short Comedy Script in Hindi No Copyright | शॉर्ट कॉमेडी स्क्रिप्ट इन हिन्दी नो कॉपीराइट
नमस्ते सर पहचाना क्या ? नहीं ?
मै बिरजू….सेट डिजाइनर .. वो एक हप्ता पहले बात हुई थी ना।
हा हा वही वही .. वो सेट का डिजाइन लेकर आया था , जरा चेक करेंगे तो आगे काम शुरू कर सकता हु ।
सर यह डिजाइन हमने बहुत ही मेहनत से किया है , कई दिनों के रातों की नींद को कुर्बान करके। इसलिए आज फायनल आउट्पुट आपको दिखाने के लिए लाया हु , कृपा करके इसे रिजेक्ट न करे, जैसे actors को ऑडिशन मे करते है। सॉरी सॉरी.. वो क्या है ना मुजे ऐसे छोटे मोठे मजाक करने की आदत है।
(डिजाइन दिखते हुए ) देखिए यह घर है, यह है मैन दरवाजा, जिसको बंद करने पर एक अलग ही तरह की आवाज आती है, बिल्कुल आपके फिल्म के बजट की तरह.. low….low… low….low…
(थोड़ा हसते हुये) सॉरी सॉरी यह भी मजाक ही था। और यह खिड़की जहासे हीरो हीरोइन के कमरे मे आ सकता है। यह किचन , यह वॉशरूम , और यह है आलीशान हॉल। क्यों, है ना बिल्कुल आपके इमैजनैशन के जैसा।
अब अगर डिजाइन पसंद आया रहेगा तो वो एडवांस्ड मिला सकता तो अच्छा रहेगा। आपके फिल्म मे कैसा, हीरो हेरोइन के रोमांटिक सीन मे क्लाइमैक्स होता है वैसा हमारे लिए “ account has been credited ” मेसेज आया तो ही क्लाइमैक्स होता है।
(हसते हुए) सॉरी सॉरी वो.. मजाकवाली बात।
देखिए वो हम तो आपको आपका सेट १५ दिन मे रेडी करके देंगे पर वो……. क्लाइमैक्स का थोड़ा ध्यान रखना।
आते है.. ( हसते हुए…. थोड़ा घबराते हुए )
यह भी पढिए :
Comedy Monologue in Hindi | कॉमेडी मोनोलॉग इन हिन्दी
Short Comedy Script in Hindi No Copyright Free Download | शॉर्ट कॉमेडी स्क्रिप्ट इन हिन्दी नो कॉपीराइट फ्री डाउनलोड

Tag: comedy script, short comedy script in hindi no copyright, comedy script in hindi no copyright,comedy monologue script in hindi, शार्ट कॉमेडी स्क्रिप्ट इन हिंदी, Short comedy script in hindi no copyright download, Comedy script Short, hindi short drama script, short drama script in hindi.